logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: इंजीनियरिंग छात्रों पर अज्ञातों ने किया हमला, एक की मौत एक गंभीर घायल


अमरावती: बडनेरा स्थिति एक इंजीनियरिंग के छात्रों पर अज्ञातों द्वारा चाकुओं से हमला करने की घटना सामने आई है। इस हमले में एक छात्रा की मौत हो गई, वहीं छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार सुबह वादुरा गांव के पास हुई। मृतक छात्र की पहचान संजना शरद वानखड़े (20, कांडली, पटरवाड़ा) के रूप में हुई है, जबकि घायल सोहम गणेश ढाले (20, तुलजापुर गांधी, चंदूर बाजार) है। घटना के सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लोग अमरावती-बडनेरा महामार्ग से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने युवक और युवती को वडूरा गांव के पास खून से लथपथ मिले थे। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्हें जिला सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों ने संजना को मृत घोषित कर दिया। सोहम ने पुलिस को बताया है कि उन पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था।

हमले का कारण पता नहीं चला। पुलिस को सोहम के बयान में विसंगतियां मिली हैं। पुलिस ने विभिन्न कोणों से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है। सोहम और संजना दोनों बडनेरा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रथम वर्ष में पढ़ रहे थे। बताया गया कि दोनों वडूरा में घूमने गए थे।