logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फसल बेचकर घर लौट रहे किसान पर अज्ञातों ने किया हमला, 2.71 लाख का सामान लेकर हुए फरार 


अमरावती: कृषि उपज मंडी समिति में अपनी उपज बेचकर घर लौट रहे नंदुरा के एक किसान पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावरों ने किसान से उसकी अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल फोन सहित 2 लाख 71 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। मंगलवार रात पोटे कॉलेज रोड स्थित जकात नाका इलाके में यह घटना हुई। 

अमरावती शहर से 25 किलोमीटर दूर नंदूरा गांव के किसान संजीव सौदागर आज अपनी कृषि उपज लेकर अमरावती आए। खेत की उपज बेचकर शाम को वह अपने गांव लौट रहे थे, तभी पोटे कॉलेज से कुछ दूरी पर जकात नाका इलाके में रहने वाले खानाबदोश समुदाय की भीड़ ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद किसान पर लाठी, ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में सौदागर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सौदागर के बेहोश हो जाने पर उसके हाथ से दो लाख 71 हजार रुपये नकद, अंगूठी, सोने की चेन और मोबाइल फोन छीन कर हमलावर मौके से फरार हो गये। पोटे कॉलेज इलाके में एक व्यक्ति पर हमला किए जाने की सूचना मिलने पर गाडगे नगर और नंदगांव पेठ दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान संजू सौदागर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल संजू सौदागर को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल ले गए। इस बीच, पुलिस ने करका मार्ग पर झुग्गियों में रहने वाले कई पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।