logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फिर शुरू हुआ फ्लाईओवर, बिना रबर पैड लगाए ही नागरिकों के लिए खुला 


अमरावती: शहर के मध्य भाग में स्थित इर्विन चौक से राजापेठ फ्लाईओवर को रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। एक्सपोजर ज्वाइंट में गैप की मरम्मत का काम शुक्रवार को ही पूरा कर लिया गया। उसके बाद शनिवार को बाकी स्पीड लिमिटरों पर जेब्रा क्रॉसिंग का काम किया जाना था। हालांकि, बादल और बारिश की संभावना के कारण काम बंद रहा। लेकिन, इसके बावजूद काम पूरा कर यातायात को खोल दिया गया। 

ज्ञात हो कि, इरविन चौक से राजापेठ फ्लाईओवर के एक्सपोजर जॉइंट में गैप के कारण 30 मार्च को पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इस कारण राजकमल चौक पर लगातार भीड़ के कारण यातायात प्रभावित रहा। इससे नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। 

अनुमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रकांत मेहत्रे ने अपने स्तर पर अस्थाई मरम्मत की योजना तैयार की और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति ली। उसके बाद दो-तीन दिन 20 एमएम की स्टील प्लेट लगाने का काम शुरू होता है। उसके बाद बाकी स्पीड लिमिट पर जेब्रा क्रॉसिंग की गई। वहीं नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए पुल को दोबारा शुरू का दिया गया। हालांकि, अभी तक ब्रिज में रबर पैड नहीं लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि, जैसे ही रबर पैड आएंगे उन्हें लगा दिया जाएगा।