logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कुरियर के नाम पर महिला से 1.27 लाख की ठगी


अमरावती: बैंक खाते से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी नहीं देने के बाद भी महिला व्यवसायी की कुरियर डिएक्टिवेट के नाम पर 1 लाख 27 हजार रुपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर खोलापुरी गेट पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता महिला ऑनलाइन कपड़े व ज्वेलरी का व्यवसाय करती है। जिसके चलते महिला को कई बार अलग-अलग कुरियर कंपनी से फोन आते हैं, इसी तरह शनिवार को अज्ञात नंबर से फोन आया और कहा कि तुम्हारा कुरियर डिएक्टिवेट हुआ है, उसी एक्टिवेट करने के लिए भेजे गए लिंक को खोलकर देखे, जैसे ही महिला ने वह लिंक खोलकर देखी तो कुछ समय के लिए फोन हैक हो गया।

जिसके कुछ देर बाद महिला के खाते से बारी-बारी से 1 लाख 27 हजार रुपए निकाल लिए गए, जबकि महिला ने किसी भी तरह का ओटीपी नंबर तथा बैंक खाते से जुड़ी जानकारी नहीं दी थी। इस मामले में खोलापुरी गेट थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ जालसाजी के तहत मामला दर्ज किया है।