logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: किसान आत्महत्याग्रस्त जिलों कोलेकर सरकार का बड़ा निर्णय, नारंगी कार्ड धारकों को बैंक अकाउंट में मिलेंगे नगद पैसे


अमरावती: किसानों को राहत देने के उद्देश्य से, राज्य सरकार ने आत्महत्या प्रभावित जिलों में नारंगी राशन कार्ड धारकों को अनाज के बदले सीधे नकद राशि देने का बड़ा निर्णय लिया है। यह योजना छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती संभाग के सभी जिलों के साथ नागपुर संभाग के वर्धा जिले में लागू की गई है।

आत्महत्या प्रभावित 14 जिलों में अब नारंगी राशन कार्ड धारकों के खातों में अनाज के बदले सीधे नकद हस्तांतरण किया जाएगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में एक सरकारी निर्णय जारी किया। यह निर्णय छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती संभाग के सभी जिलों और केवल नागपुर संभाग के वर्धा जिले के लिए लागू किया गया है।

इस योजना के लिए सरकारी निर्णय को 28 फरवरी, 2023 को मंजूरी दी गई थी। इसके अनुसार, जनवरी 2023 से इस योजना के लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि जमा की जानी थी। हालाँकि, बाद में 20 जून, 2024 को इस योजना में संशोधन किया गया।

इस संशोधित निर्णय के अनुसार, अब अप्रैल 2024 से प्रति लाभार्थी प्रति माह 160 रुपये का सीधा नकद हस्तांतरण किया जाएगा। यह राशि सीधे किसानों को अनाज के बदले दी जाएगी। सरकार ने पहले तय किया था कि प्रति लाभार्थी 150 रुपये दिए जाएँगे; लेकिन बाद में यह राशि बढ़ाकर 160 रुपये कर दी गई।

यह बदलाव किसानों के लिए और भी फायदेमंद रहा है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि वह खाद्यान्न वितरण में जटिलता को कम करने और वितरण को सुगम बनाने के लिए लेखा अधिकारी, क्षेत्र एवं संवितरण अधिकारी तथा नियंत्रण अधिकारी नियुक्त करके योजना को उचित ढंग से क्रियान्वित करेगी।