logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती स्नातक मतदाता संघ चुनाव: महाविकास आघाड़ी के धीरज लिंगाड़े विजयी


नागपुर और अमरावती दोनों जगह के मतदाताओं ने प्रतिनिधित्व की हैट्रिक को नकारा  
 
अमरावती: विदर्भ में भाजपा को 24 घंटे के भीतर दूसरा झटका लगा है.नागपुर विभाग की शिक्षक मतदाता संघ के चुनाव के बाद अमरावती विभाग के स्नातक मतदाता संघ के चुनाव में भी सत्ताधारी दल भाजपा को शिकश्त मिली है.महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी धीरज लिंगाडे ने 3382 मतों से भाजपा के प्रत्याशी रणजीत पाटिल को हरा दिया है.चुनाव में जीत के लिए  47101 मतों का कोटा सुनिश्चित था लेकिन किसी भी उम्मीदवार को इतने मत नहीं मिले।जिसके बाद लिंगाडे की विजय का ऐलान किया गया.धीरज लिंगाडे को 44 हजार 448 मत मिले जबकि डॉ. रणजीत पाटील को 41 हजार 896 मत,पाटिल पिछली दो बार से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.नागपुर और अमरावती विभाग की दोनों सीटों पर भाजपा के दोनों उम्मीदवार दो बार से लगातार विधान परिषद सदस्य थे.