logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: परतवाड़ा-चिखलदरा मार्ग पर पर्यटक वाहनों का भारी भीड़, यातायात नियोजन की कमी के कारण लग रहा जाम


अमरावती: मानसून के दस्तक के साथ ही चिखलदरा की हरी-भरी वादियाँ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग इस हिल स्टेशन की ओर रुख कर रहे हैं। नतीजतन, परतवाड़ा-चिखलदरा मार्ग पर इन दिनों पर्यटक वाहनों की भारी भीड़ देखी जा रही है। विशेषकर वीकेंड के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में अचानक भारी वृद्धि देखी जाती है। शनिवार और रविवार को तो आलम यह रहता है कि घंटों जाम में फंसे रहने के बाद ही कोई चिखलदरा पहुँच पाता है।

इस बढ़ती भीड़ के बावजूद यातायात नियोजन और ट्रैफिक कंट्रोल की घोर कमी साफ नजर आ रही है। सड़कें संकरी हैं, पार्किंग व्यवस्था अस्त-व्यस्त है और मोड़ों पर ट्रैफिक का कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों दोनों की ओर से प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि हर साल मानसून में यही स्थिति बनती है, फिर भी कोई स्थायी समाधान क्यों नहीं निकाला गया?