logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शहर और जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि, ओपीडी में रोजाना आ रहे 400 मरीज


अमरावती: अमरावती में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने भले ही लोगों को राहत पहुंचाई है, लेकिन मौसम में हो रहा बदलाव कई बीमारियों को भी न्योता देगा। लेकिन जिला स्वास्थ्य व्यवस्था इसके लिए तैयार है। जिला सामान्य अस्पताल से जुड़े उपजिला अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग को वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त जैसी संभावित बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अधिक सतर्क रखा जाएगा।

पिछले दो दिनों में जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी में 300 से 400 मरीज बढ़े हैं। साथ ही सामान्य वार्ड और बच्चों के वार्ड को भी तैयार रखा गया है, ऐसी जानकारी जिला सामान्य अस्पताल ने दी। मौसम में बदलाव होने पर बीमारी और थकान बढ़ जाती है। मौसम में हो रहा मौजूदा बदलाव परेशानी का सबब बन सकता है। गर्मी में बारिश होने पर सर्दी-खांसी जैसी संक्रामक बीमारियां बढ़ जाती हैं। इस बदलते मौसम से बच्चे अधिक पीड़ित हो सकते हैं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे बारिश में भीगें नहीं।

बेमौसम बारिश ने तापमान को प्रभावित किया है। अचानक बदले माहौल में नागरिक सर्दी-खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। शहर के चिकित्सा विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों में संक्रामक रोगों के रोगियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से वातावरण में बदलाव हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण वातावरण में नमी आएगी और कुछ बीमारियों के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। इससे संक्रमण के और बढ़ने का खतरा है। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. दिलीप सौंडले ने नागरिकों से अधिक सतर्क रहने और घबराने की अपील नहीं की है।