logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर किया विनयभंग


अमरावती: खल्लार थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर खेत में ले जाकर उसका विनयभंग करने की घटना घटित हुई. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सलीम जवाद्दीन सौदागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

खल्लार थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता महिला ने आरोपी सलीम जवाद्दीन सौदागर के खिलाफ इसके पूर्व अत्याचार करने की शिकायत थाने में की थी. जिसके चलते आरोपी हमेशा महिला से झगड़ा कर रिपोर्ट वापिस लेने की बात को लेकर प्रताड़ित करता था.

7 नवंबर को आरोपी सलीम जवाद्दीन ने महिला की नाबालिग लड़की को चॉकलेट का लालच देकर खेत में लेकर गया और वहां उसका विनयभंग किया. जब यह बात नाबालिग ने अपनी मां को बताई तो महिला ने थाने में शिकायत दी. महिला की शिकायत पर खल्लार पुलिस ने आरोपी सलीम जवाद्दीन सौदागर के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।