logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: सावित्रीबाई फुले पर लिखे लेख को लेकर एनसीपी ने कोला मोर्चा, किया आंदोलन


अमरावती: सावित्रीबाई फुले के बारे में आपत्तिजनक लेख लिखने वाली इंडिक टेल्स वेबसाइट के खिलाफ गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक इलाके में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर नारेबाजी की।

आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रशांत दावरे ने किया। सावित्रीबाई की इस तरह की बदनामी बहुत ही निंदनीय है और इस तरह के अनाचार को तुरंत रोकना आवश्यक है। प्रशांत दावरे ने चेतावनी दी कि इस तरह की गालियां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

इस पोर्टल पर इतिहास के पुनर्निर्माण के नाम पर इतिहास को अक्षरशः नष्ट किया जा रहा है। महापुरुषों के इतिहास को तोडऩे और अपमानजनक ढंग से लिखने की असामाजिक प्रवृत्ति को कुचलने की जरूरत है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से मांग की गई कि सरकार सावित्रीबाई फुले की मानहानि और अनादर को गंभीरता से ले और आपत्तिजनक लेख लिखने वाली वेबसाइट इंडिक टेल्स को तुरंत प्रतिबंधित करे और वेबसाइट के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई करे और लेखक, जो अपमानजनक लेख लिख रहा है।