logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नव विवाहित जोड़े ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, नौ महीने पहले किया था प्रेम विवाह


अमरावती: नौ महीने पहले शादी करने वाले एक जोड़े ने अचलपुर तालुक के वजार में बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली. यह हैरान कर देने वाली घटना गुरुवार दोपहर सामने आई। मृतकों की पहचान चिखखेड़ा, चिखलदरा के विक्की मंगलदास बर्वे (23) और तुलसी विक्की बर्वे (21) के रूप में हुई है।

तुलसी और विक्की एक दूसरे से प्यार करते थे। इसके बाद परिजनों के विरोध के बीच दोनों ने शादी कर ली, लेकिन परिवार में कलह पीछा नहीं छोड़ा। विक्की के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद विक्की अपनी पत्नी, छोटे भाई और मां के साथ रहने लगा।

बुधवार, 17 मई को विक्की अपनी पत्नी तुलसी के साथ यह कहकर घर से निकला था कि वह किराना लाने के लिए पत्रवाड़ा जा रहा है। लेकिन शाम होने के बाद भी दोनों के घर नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने विक्की के मोबाइल फोन पर कॉल की। हालाँकि, फोन नहीं लगा। इसके बाद परिजनों सहित अन्य से पूछताछ की है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच गुरुवार को बांध के पानी में दो शव तैरते मिले। शव विक्की और तुलसी के होने का पता चला था। इस बात पर यह चर्चा शुरू हो गई कि, नवविवाहित जोड़े ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। इसकी सूचना पाकर पटरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अचलपुर उपजिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।