logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सदस्य गिरफ्तार, सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज 


अमरावती: जल निकासी की पाइपलाइन डालने के काम के एवज में 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले पंचायत सदस्य को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। इसी के साथ सरपंच के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। भ्रष्ट ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के नाम बबीता संजय खानंडे (43) और पंकज हरिदास तलान (33, दोनों जामगांव, नंदगांव खंडेश्वर) हैं। बबीता खानंडे सरपंच हैं और पंकज तलान ग्राम पंचायत सदस्य हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,  ग्राम पंचायत जामठी में जल जीवन मिशन के तहत जल निकासी के लिए एक्वाडक्ट का काम पूरा किया। इसके बाद आवेदन पर सरपंच के हस्ताक्षर और जामगांव ग्राम पंचेल को काम हस्तांतरित करने के समझौते की आवश्यकता थी। इसको लेकर सरपंच और उसके साथी से ठेकेदार से 10 हजार की रिश्वत मांगी। वहीं मन करने पर कागजो पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। 

इसके बाद ठेकेदार एसीबी के पास पंहुचा और शिकायत दर्ज कराइ। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। रिश्वत लेते ही पंकज तलान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज  दर आगे की जांच शुरू कर दी है।