logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: लोग चाहते हैं कि देवेंद्र फिर से आएं, विरोधियों के प्रहार पर सांसद बोंडे ने दिया जवाब


अमरावती: कर्नाटक चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने 'मैं फिर आऊंगा' वाले बयान को दोहराया था। इसको लेकर फडणवीस की विरोधियों ने आलोचना की थी। विरोधियों के हमले पर बीजेपी नेता और सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने जवाब दिया। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि "महाराष्ट्र की जनता की इच्छा है कि देवेंद्र फडणवीस दोबारा आएं।" 

डॉ. बोंडे ने कहा कि, “कौन कह रहा है कि 16 विधायक अयोग्य हो रहे हैं। क्या इस तरह लीक हो रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले? उन्होंने ऐसा सवाल किया है। इसलिए महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि देवेंद्र फडणवीस फिर से आएं। इस महाराष्ट्र ने एक स्वर्ण युग देखा जब देवेंद्र मुख्यमंत्री थे। फडणवीस ने बिना किसी दाग के पांच साल तक मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम किया।”  

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि ढाई साल में महाविकास अघाड़ी ने इसे मिटाने का काम किया। बारसू रिफाइनरी प्रोजेक्ट, महाविकास अघाड़ी समृद्धि हाईवे को ब्लॉक करने का काम करता है। इसलिए आम लोग सोचते हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही हों।