logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में शुरू हुई खरीफ बुवाई की तैयारी, कृषि केंद्रों पर लगी किसानों की भीड़


अमरावती: मानसून सीजन  जल्द ही शुरू होने वाला है। अमरावती जिले और महाराष्ट्र में  प्री-मानसून बारिश भी होने लगा गई है। महाराष्ट्र में 8 जून से 12 जून के बीच मानसून के आगमन की उम्मीद है। मानसून के आगमन के साथ ही खरीफ सीजन के लिए बुआई का काम शुरू हो जायेगा। वहीं बीज, खाद के लिए कृषि केंद्रों के बाहर किसानों की भीड़ भी लग गई है। 

ज्ञात हो कि, खरीफ की बुवाई को देखते हुए पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुवाई पूर्व समीक्षा बैठक की थी। जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारीयों को जिले के अंदर बीजो और खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। 

किसान न हो परेशान इसलिए योजना के तहत हो रहा काम

तैयारियों को देखते हुए सरकार के के साथ कृषि विभाग भी मुस्तैद हो गया है और फसल की उपज के लिए खाद कृषि केंद्र पर पहुंच रहे हैं। जिले के कृषि केंद्रों में खाद आ चुके है। मानसून के संकेतों का अध्ययन कर कृषि विभाग की रणनीति पर अमल किया जाता है। अब तक बिना रासायनिक खाद के खरीपा मौसम का प्रबंधन संभव नहीं है, किसानों को खरीफ सीजन में खाद की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा प्लानिंग की जा रही है।

घरों में बीजों को किया जा रहा तैयार 

निजी कंपनियों के बीजों की कीमत बढ़ गई है। जिससे ये बीज आम किसानों की पहुंच से बाहर हैं। महंगे बीज खरीदने के बजाय घर पर बीजों को तैयार करने और बोने पर कम लागत पर उचित नियोजन संभव है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को नियमित रूप से मार्गदर्शन  किया जा रहा है।