logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तेज रफ़्तार एसटी ने ट्रक को मारी टक्कर, 32 यात्री घायल; अस्पताल पहुंची सांसद राणा


अमरावती: नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ़्तार एसटी ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में 32 यात्री घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही की इसमें कोई जानहानि नहीं हुई। यह हादसा नंदगांवपेठ थाना क्षेत्र के पिंपलविहिर और सावर्दी गांव के बीच दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही सांसद नवनीत राणा जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल लिया।

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर से अकोट जा रही एसटी बस संख्या एमएच40एक्यू 6433 पिंपल विहीर और सावर्दी के बीच सामने ट्रक संख्या एमएच 20बीटी 7288 से टकरा गई। इस समय एसटी बस में 35 से 40 यात्री सफर कर रहे थे। हादसे में अधिकतर यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र के नागरिक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। 

हादसे की जानकारी नंदगांव पेठ पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 32 यात्रियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और इन सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।