logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: रविवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सोमवार को थाली बजाओ आंदोलन


अमरावती: पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। बड़ी संख्या में आंदोलनकारी जिलाधिकारी कार्यकाया के सामने जमा हुए अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसी के साथ कमचारियों ने सोमवार को 'थाली बजाओ आंदोलन' आंदोलन करने का निर्णय लिया है।  

पिछले छह दिनों से कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। आंदोलन का मुख्य केंद्र रहे जिला परिषद कार्यालय के सामने आज सुबह 10 बजे से हड़तालियों का जमावड़ा लग गया। नारेबाजी और प्रदर्शनों के बाद उन्होंने एक बैठक की। आंदोलन के एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर सोमवार को 'थाली बजाओ' आंदोलन की घोषणा की।

जिले की कई सेवा हुई प्रभावित 

हड़ताल के कारण जिले के अंदर सभी सेवा प्रभावित हुई हैं। मनपा, जिला परिषद, आरटीओ कार्यालय, जिला समाहरणालय, एसडीओ-तहसील कार्यालय, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, कृषि विभाग आदि में हमेशा आम नागरिकों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन पिछले पांच दिनों दफ्तर में कर्मचारी नहीं होने के कारण आम नागरिकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस हड़ताल से सबसे ज्यादा शिक्षा और स्वस्थ्य सेवा प्रभावित हुई है।