logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फसल बचाने किसानों की जद्दोजहद, रात भर जागकर कर रहे निगरानी


नांदगांव खंडेश्वर: मौसम की मार के कारण पिछले दो सीजन से फसलों की बर्बादी झेल रहे किसान अब जान की बाजी लगाकर वन्यजीवों एवं चोरों से अपने फसल की सुरक्षा करने के लिए रातभर जाग रहे हैं. तहसील के कई गांवों में बिजली आपूर्ति के अभाव में अंधेरे में ही किसानों को फसलों की सुरक्षा करनी पड़ रही है. रात में बिजली आपूर्ति खंडित रहने के कारण अंधेरे के साथ ही वन्यजीवों के हमले का डर भी किसानों को सताता है.

सिंचाई के अभाव में फसलों पर खतरा

रबी मौसम में गेहूं, चने की बुआई बड़े पैमाने पर की गई है. इस बार अत्याधिक बारिश के कारण तुअर की फसल जल गई. इतना ही नहीं मौसम में बदलाव के कारण चने की फसल पर भी असर पड़ा है. किसानों के कुओं में भरपूर मात्रा में पानी है. लेकिन फसलों की सिंचाई के लिए महावितरण की लापरवाही के कारण दिक्कत आ रही है और फसलों की सिंचाई नहीं होने के कारण इन पर खतरा मंडरा रहा है.

बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग

जंगली जानवरों द्वारा फसलों पर हमला कर इसे बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है. जंगली सुअरों द्वारा फसलों पर हमले के कारण किसान त्रस्त है. उससे फसल की रक्षा करने के लिए जान पर खेलकर किसान खेत में ही ठिया जमाने के लिए विवश हुए हैं. तहसील के धानोरा गुरव में कुछ दिनों पहले जंगली सुअर के हमले में एक खेतिहर मजदूर की मौत हो गई थी. महावितरण से कृषिपंप की बिजली आपूर्ति सिंगल फेज प्रणाली शुरू करने की मांग की गई है.