logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दुकानों में सेंधमारी करनेवाले दो गिरफ्तार, स्थानीय क्राइम ब्रांच की कार्रवाई


अमरावती: स्थानीय अपराध शाखा ने शनिवार, 17 जून को दर्यापुर तहसील के थिलोरी में एक किराना दूकान और एक मेडिकल स्टोर में सेंधमारी करने वाले दो किशोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 19 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। थिलोरी निवासी योगराज वाकपांजर की किराना दुकान व मेडिकल स्टोर में 28 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले में योगराज वाकपांजर की शिकायत पर दर्यापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम भी समानांतर में अपराध की जांच कर रही थी। जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि उक्त अपराध में थिलोरी के दो विधि संघर्षरत बच्चे शामिल हैं। इस सूचना के आधार पर टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने उक्त अपराध कबूल कर लिया। 

उनके मुताबिक उनके पास से 19 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक तपन कोल्हे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक संजय शिंदे, त्र्यंबक मनोहर, सुनील महात्मे, सैयद अजमत सैयद शौकत, नीलेश डांगोरे, अमोल केंद्रे, नीलेश मानमोठे ने की।