logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; बेटे की मौत, पिता घायल


अमरावती: घर आ रहे पिता-पुत्र की दुपहिया को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बेटे की जगह पर मौत हो गई,वहीं पिता गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना गुरुवार की रात शिराला से चांदुर बाजार मार्ग पर घटित हुई है. मृतक यश संजय गोरेकर (20,करजगांव) है. वहीं घायल पिता संजय अजबराव गोरेकर (53) है।

संजय गोरेकर उनके बेटे यश गोरेकर के साथ गुरुवार रात 9 बजे दुपहिया से घर लौट रहे थे, बीच रास्ते में पेट्रोल डालने के लिए शिराला से चांदुर बाजार मार्ग पर गाड़ी पलटते समय पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, हादसा इतना भीषण था कि यश गोरेकर की जगह पर ही मौत हो गई, सूचना पर वलगांव पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने जख्मी संजय गोरेकर को जिला अस्पताल में भर्ती किया. पंचनामा कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वलगांव पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया.

हादसे में युवक की मृत्यु

एक अन्य घटना में तिवसा निवासी संदीप प्रभाकर झटाले (35) शुक्रवार की सुबह दुपहिया (एमएच 31-सीसी 2147) से काम पर जा रहा था, लेकिन तलेगांव मार्ग पर आनंद बार के पास मवेशी अचानक दुपहिया के सामने से जाने से संदीप झटाले का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिरा, जिससे उसके सिर पर चोट आने से वह गंभीर जख्मी होकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी तिवसा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।