logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अपर वर्धा बांध में बढ़ा जलस्तर, सीजन पर पहली बार खुले तीन गेट


अमरावती: पश्चिमी विदर्भ का सबसे बड़ा अपर वर्धा बांध आज, गुरुवार (28) को इस मानसून में पहली बार खोला गया। बांध के 13 में से तीन गेट 10-10 सेंटीमीटर तक खोले गए हैं और बांध का जलस्तर फिलहाल 92 प्रतिशत तक पहुँच गया है।

गेट खोले जाने से बांध का पानी वर्धा नदी बेसिन में छोड़ा गया है। इसके चलते प्रशासन ने अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर और वर्धा जिलों के नदी किनारे बसे गाँवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

हालाँकि अपर वर्धा बांध से पानी का बहाव नियमित है, फिर भी प्रशासन ने अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ने पर और गेट खोलने की संभावना से इनकार नहीं किया है। इसलिए नदी किनारे बसे गाँवों के नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस मानसून में पहली बार अपर वर्धा बांध के गेट खोले जाने से वर्धा नदी क्षेत्र के नागरिकों में उत्सुकता और थोड़ी चिंता पैदा हो गई है।