logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बच्चू कडू ने मुख्यमंत्री की तुलना सनी देओल से की, कहा- हमारे पास दबंग मुख्यमंत्री, परेशान होने की जरूरत नहीं


अमरावती: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में अपने गुट के कुछ विधायकों, सांसदों, नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अयोध्या का दौरा किया था। इस दौरे में बीजेपी समेत शिंदे गुट के नेता मौजूद रहे। लेकिन कई विधायक और सांसद अयोध्या दौरे (Ayodhya Tour) पर नहीं गए। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि, नेता नाराज चल रहे हैं। वहीं अब इसपर बच्चू कडु (Bacchu Kadu) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे (Eknath Shinde) की तुलना सनी देओल (Sunny Doel) से से करते हुए कहा कि, " हमारे पास दबंग मुख्यमंत्री, परेशान होने की जरूरत नहीं।"

मंगलवार को अमरावती में कडु ने पत्रकारों से बात की। जहां दौरे को लेकर उनसे सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। कडु ने कहा, " मैं नाराज नहीं हूं. वर्तमान में हमारे यहां कृषि उपज मंडी समिति के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मैं उसी काम में लगा हुआ था। इसलिए मैं अयोध्या दौरे पर नहीं जा सका।"

संजय राउत के बयान पर बोलते हुए कडु ने कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्शन में सनी देओल हैं। वह एक्शन में नाना पाटेकर की तरह हैं। इसलिए जब हमारे पास ऐसा दबंग मुख्यमंत्री है तो हमें परेशान होने का कोई कारण नहीं है।"

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलते हुए प्रहार प्रमुख ने कहा, "अगला मंत्रिमंडल विस्तार 2024 में होने वाला है। चुनाव में अभी मात्रा कुछ महीने बचे हुए हैं। इसलिए केवल सात-आठ महीने के लिए क्या मंत्री बनना।" उन्होंने कहा, "कुछ नेता नाराज होते हैं, मैं भी हुआ था, लेकिन काम होने के बाद नाराजगी दूर हो जाती है।"