logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए दंगों पर बच्चू कडू ने दिया विवादित बयान, कहा- जो इसमें शामिल काट दो उनके हाथ


अमरावती: राज्य में पिछले कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। अप्रैल से जिले के कई जिलों में धार्मिक दंगे हुए हैं। अहमदनगर, औरंगाबाद, बुलढाणा और अकोला में हिंसा हुई है। इसको लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। वहीं अब इसको लेकर प्रहार प्रमुख (Prahar Party) बच्चू कडू (Bacchu Kadu) ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि, "जो लोग भी दंगे में शामिल है उनके हाथ काट दिया जाए।" गुरुवार को एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

महाराष्ट्र में कई जगहों पर हुए दंगों के बारे में पूछे जाने पर बच्चू कडू ने कहा, “दंगा करने वाला कोई भी हो... चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान या कोई अन्य जाति... जो लोग दंगे भड़काने के लिए आगे आए हैं, उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए। दंगों के माध्यम से शहर में अशांति पैदा कर विकास को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है।”

कडू ने आगे कहा,“राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। हर दिन कोई न कोई आत्महत्या करता है। दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए लोग मर जाते हैं। इस बीच, अगर कोई एक दूसरे के खिलाफ तलवारें खींचता है और शहर की शांति भंग करता है, तो यह सच्चा देशद्रोह है। इनके खिलाफ कार्रवाई होना बेहद जरूरी है। फिर कार्रवाई की जानी चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म का हो।"