logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जयंत पाटिल के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का तंज, कहा- एनसीपी महाराष्ट्रव्यापी पार्टी ही नहीं 


अमरावती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने अगले चुनाव में राज्य में एनसीपी का मुख्यमंत्री बनने का दावा किया है। पाटिल के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) ने जवाब दिया है। अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 2014 और फिर 2019 में सत्ता में आने का सपना देखा, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो सका। क्योंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस महाराष्ट्र व्यापी पार्टी नहीं है।”

फडणवीस ने कहा, “शरद पवार के पास कई लोगों का अनुभव है। तो शरद पवार कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन अब उन्हें अपनी पार्टी को एकजुट रखने की जो कवायद करनी पड़ रही है, उसे देखकर उन्हें सोचना चाहिए कि उन्हें दूसरी पार्टियों की बात करनी चाहिए या नहीं।”

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश अंबेडकर के उस भाषण पर प्रतिक्रिया देने के लिए पूछे जाने पर कि विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भाजपा को दो बार धोखा दिया, फडणवीस ने कहा कि उन्हें अजित पवार की प्रतिक्रिया लेनी चाहिए कि वह अंबेडकर के भाषण पर क्या कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को कोई धोखा नहीं दे सकता।

यह भी पढ़ें:

  • Amravati: बैंकों ने किसान से माँगा सिबिल तो दर्ज होगी एफआईआर, उपमुख्यमंत्री फडणवीस किया ऐलान