logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अडानी के दोस्त भी राहुल गांधी को नहीं डरा सकते, सदस्यता रद्द पर यशोमति ठाकुर का केंद्र पर हमला


अमरावती: लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी है। इस निर्णय के आने के बाद कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस नेता और तिवसा विधायक यशोमति ठाकुर ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल को समर्थन देते हुए कहा कि, "राहुल गांधी ने अडानी को लेकर सवाल किया। इसलिए उनकी सदस्यता रद्द की गई। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, चाहे कितने भी अडानी के दोस्त आ जाए लेकिन वह राहुल को डरा नहीं सकते।

ठाकुर ने कहा, "मोदी सरकार ने तानाशाही के बल पर हमारे नेता राहुल गांधी का संसदीय कार्यकाल रद्द कर दिया। राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज बन रहे थे और मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे थे। यही बात सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने लगी, इसलिए मोदी सरकार ने उनकी आवाज को खामोश करने के लिए लोकसभा में उनकी सदस्यता रद्द करने की चालाकी भरी चाल चली। लेकिन अब राहुल गांधी जनता से बोलेंगे और पूरी दुनिया सुनेगी. तो अडानी के दोस्तों की ताकत भी अब राहुल गांधी को नहीं रोक पाएगी, राहुल जनता की आवाज है।"

जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिले भर में प्रदर्शन किया। जिले के अंदर आने वाली सभी विधानसभा और तहसील में कांग्रेस कार्यरत जमा हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप के नेतृत्व में नंदगांव खंडेश्वर में चक्का जाम आंदोलन किया। जिसके कारण अमरावती-यवतमाल राजमार्ग पर जाम लग गया।