logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

शहर में 'चाइल्ड पोर्न' के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एनसीएमईसी के निर्देश पर साइबर थाने में मामला दर्ज


अमरावती: दिल्ली के एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन) सेंटर ने शहर के पुलिस कमिश्नर ऑफिस को एक चौंकाने वाली रिपोर्ट भेजी है। जिसके अनुसार अमरावती शहर के एक आईपी एड्रेस से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चार बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड किए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर ऑफिस के आदेश पर साइबर सेल पुलिस स्टेशन में अलग-अलग मामलों में चार केस दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन) लापता बच्चों का पता लगाने और उनके सभी प्रकार के शोषण को रोकने के लिए सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करता है। इसलिए, यदि किसी पुलिस स्टेशन में किसी लापता बच्चे की शिकायत मिलती है, तो पुलिस सबसे पहले इसकी पूरी जानकारी एनसीएमईसी वेबसाइट पर अपलोड करती है।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर छोटे-छोटे वीडियो अपलोड करने का चलन चल रहा है। इसी तरह नदात में अश्लील शॉर्ट वीडियो अपलोड कर ज्यादा से ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट पाने का चलन भी शुरू हो गया है. कई लड़के-लड़कियां अपने अंतरंग दृश्यों वाले वीडियो अपलोड करते हैं। वहीं आरोपी छोटे लड़के-लड़कियों के अश्लील वीडियो अपलोड भी करते हैं। 

सेंट्रल एनसीएमई सी इंस्टीट्यूट की साइबर यूनिट सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खोजती है और उस आईपी एड्रेस की जांच करती है। इसी जाँच में नौ  मई 2021, 6 मई 2021, 26 जनवरी 2021 और 19 जनवरी 2021 से 8 जनवरी जनवरी 2024 के बीच चार लोगों द्वारा चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड किए गए गए। दिल्ली में एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन) की चाइल्ड पोर्नोग्राफी टिपलाइन के अनुसार आईपी पते से प्रसारण की सूचना शहर पुलिस आयुक्तालय को दी गई थी। तदनुसार, साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया।