logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

“मैं बडनेरा से महायुति का उम्मीदवार”, रवि राणा बोले - फडणवीस ने दी हरी झंडी


अमरावती: अमरावती में महायुति में सीट बंटवारे को लेकर विधायक रवि राणा ने जानकारी दी है कि वो महायुति के उम्मीदवार के तौर पर बडनेरा से चुनाव लड़ेंगे। राणा ने कहा कि उन्हें देवेंद्र फड़णवीस ने हरी झंडी दे दी है।

राणा ने कहा, “ऐसी जगह जहां तीनों पार्टियां मजबूत हों, वहां उम्मीदवार खड़ा करने से पार्टी को बड़ा नुकसान होता है। बीजेपी ने 25 सीटों पर दोस्ताना मुकाबले का भी प्रस्ताव रखा है। अजित पवार को भी इसके लिए राजी हो जाना चाहिए।” 

रवि राणा ने कहा, “अजित पवार के उम्मीदवारों में जितना दम है। उतने उम्मीदवार उन्हें चुनाव में उतारने चाहिए। बीजेपी के जो मजबूत उम्मीदवार हों, वो उन्हें उतारना चाहिए। मजबूत प्रत्याशी को रोकना महायुति का नुकसान है।”  

विधायक राणा ने कहा, “बीजेपी ने पश्चिम विदर्भ की 25 सीटों में से अमरावती की भी सीट मांगी है। मैं बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र में महायुति का उम्मीदवार हूं। मैं युवा स्वाभिमान पार्टी से चुनाव लड़ूंगा और मुझे देवेंद्र फड़णवीस ने हरी झंडी दे दी है। मैंने महायुति में अपनी युवा स्वाभिमान पार्टी के लिए पांच से छह सीटें मांगी हैं।”