logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती विभाग में ओलावृष्टि का पंचनामा जारी, 12 गांवों में 21 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित


अमरावती: एक हफ्ते से बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि ने पश्चिम विदर्भ के 912 गांवों को प्रभावित किया है। इस आपदा से 26,200 किसानों की 20,376 हेक्टेयर कृषि, सब्जी और फलों की फसल को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार तक 16,737 सेक्टर पंचनामा पूरे हो चुके हैं और बाकी प्रक्रियाधीन हैं।

इस प्राकृतिक आपदा के कारण यवतमाल जिले में 6539 हेक्टेयर में 10,279 किसानों की सबसे अधिक फसल को नुकसान पहुंचा है। इसकी तुलना में वर्तमान में 4717 हेक्टेयर में ही पंचनामा किया जा चुका है। अमरावती जिले में 4,315 किसानों की 3,408 हेक्टेयर कृषि और फलों की फसल को नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में 2,680 हेक्टेयर में पंचनामा पूरा हो चुका है। अकोला जिले में 3,476 हेक्टेयर में 3,721 किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। शुक्रवार तक 2,654 हेक्टेयर में पंचनामा पूरा हो चुका है।

बुलढाणा जिले में 2,252 हेक्टेयर में 2,371 किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इसकी तुलना में वर्तमान में 1,986 हेक्टेयर में पंचनामा पूरा हो चुका है। इसके अलावा वाशिम जिले के 179 गांवों में 4,700 हेक्टेयर में 5,514 किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।