logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बाजार में आ गया ‘गरीबों का फ्रिज’, नक्शीदार मटकों की अधिक मांग


अमरावती: शहर के बाजारों में तरह-तरह के रंग-बिरंगे मटके आ गए हैं। नल, ढक्कन के साथ-साथ नक्काशी वाले रंग-बिरंगे मटके अब ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। आम ग्राहकों मटकों की मांग भी बढ़ी है। बाजार में 150 रुपये से लेकर 700 रुपये की कीमत तक यह मटके उपलब्ध हैं।

गर्मियां शुरू होते ही हर कोई मटके का ठंडा पानी पीना चाहता है। जब गर्मियां आती हैं तो गरीबों के रेफ्रिजरेटर कहे जाने वाले मटके बाजार में आ जाते हैं। ज्यादातर लोग ठंडे पानी के लिए मटका पसंद करते हैं।

गरीबों का फ्रिज कहे जाने वाले मिट्टी के मटके अमरावती सहित जिले की तहसीलों और गांवों में भी बिक्री के लिए आ गए हैं। अमरावती शहर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग डिज़ाइन वाले आकर्षक मटके बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह मटके विभिन्न डिजाइनों के साथ-साथ अलग-अलग आकारों में भी उपलब्ध हैं।