logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 954 अधिकारियों-कर्मचारियों को 'कारण बताओ नोटिस', निर्वाचन प्रशिक्षण से रहे नदारद


अमरावती: लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त 954 अधिकारी-कर्मचारी अपनी पहली प्रशिक्षण सत्र में हाजिर नहीं हुए। इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सहायक निर्वाचन निर्णय अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर खुलासा करने को कहा है।

चुनाव के लिए कम से कम 13 हजार मैनपावर की जरूरत है। ये सभी कर्मचारी मतदान प्रक्रिया से प्रभावित हैं। इसके क्रम में इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण शिविर 23 व 24 मार्च को जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ आयोजित किया गया।

इससे पहले इन सभी को चुनाव ड्यूटी नियुक्ति पत्र भेजा गया और उसमें प्रशिक्षण की जानकारी दी गयी। दरअसल 13,309 में से 12,355 कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हुए और बाकि 954 लोग प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे।