logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एसटी बस ने दोपहिया को मारी टक्कर, पांच वर्षीय बालक की मौत; नागरिकों ने रास्ता किया जाम


अमरावती: वर्धा से अमरावती जा रहे एक दम्पति को एसटी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, वहीं दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना मोर्शी-अमरावती रोड पर डावरगांव फाटा के पास दोपहर दो बजे हुई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने सड़क जाम कर दिया और करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्धा जिले के अंतोरा आष्टी के पंकज वलगांवकर अपनी पत्नी कविता और बेटे अन्वित के साथ अपनी बाइक क्रमांक एमएच 32/एक्यू 6110 से किसी काम से अमरावती आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही एसटी बस नंबर एमएच 06/एस 8959 ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मर दी। इस टक्कर में सामने बैठे बेटे अन्वित एसटी बस के पहिए के नीचे आ गया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पंकज और कविता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद द्वारगांव के आक्रोशित नागरिकों ने तत्काल हाईवे जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। नागरिको के हंगामे के कारण सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाया। करीब ढाई घंटे के बाद यातायात सुचारु हो पाया।