logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

गणपति और महालक्ष्मी के कारण फल और सब्जियों में आई तेजी, फूलों के दामों में भी बढ़ोतरी


अमरावती: सितंबर महीने आते ही सभी तीज त्यौहार शुरू हो गया है। त्यौहार के इस सीजन में फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। गणपति और गौरी गणेश के कारण बाजारों में सब्जियों के दामों में तेजी देखी जा रही है। इसी के साथ फूलों की कीमत भी बढ़ गई है।

जुलाई और अगस्त के महीनों में भारी बारिश के कारण फल, सब्जियां और फूल प्रभावित हुए थे। हालांकि गौरी गणपति की वजह से उनके रेट फिर से बढ़ गए हैं। थोक बाजार में गेंदा के फूल 100-200 रुपये, शेवंती 250-500 रुपये, गुलाब 300-500 रुपये, निशिगंध 250-600 रुपये प्रति किलो, महालक्ष्मी पूजा के लिए तैयार माला 600-2500 रुपये प्रति जोड़ी में बिक रहे हैं। जबकि जरबेरा और गुलाब के गुच्छे 150-400 रुपये में बिक रहे हैं। 

फल व्यवसायी मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने कहा कि फल बाजार में सबसे ज्यादा आमद जालना, चंडीगढ़, शिमला, दिल्ली से सेब की है और पूजा के लिए सेब, मोसंबी और अनार की मांग ज्यादा होने के कारण इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है। सब्जी मंडी भी काफी तेज रही। गौरी पूजा में कद्दू की मांग ज्यादा होती है। हालांकि बाजार में इसकी अवाक बेहद कम थी।  शनिवार को मंडी समिति को 20 क्विंटल ही आया।

मांग बढ़ने से बढ़ रहे दाम 


वर्तमान में गणेशोत्सव और महालक्ष्मी पूजन के कारण फूलों की मांग बढ़ गई है। इस वर्ष अधिक वर्षा के कारण, अंतर्वाह कम है और मांग अधिक है। इसलिए कीमत बढ़ गई है। आज महालक्ष्मी पूजा के लिए फूलों की मांग अधिक है। इसलिए, शहर में लगभग 1 हजार रुपये टन थोक और चिलर बाजारों में टनों फूल बिकते हैं।