logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

यशोमति ठाकुर का राणा दम्पत्ति पर तीखा प्रहार, कहा- हनुमान चालीसा का दुरुपयोग करने वालों को किसानों ने सिखाया सबक


अमरावती: अमरावती कृषि उत्पाद बाजार समिति के निदेशक मंडल के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर के नेतृत्व वाले सहकारी पैनल बड़ी जीत हासिल करते हुए सभी 18 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं इस चुनाव में सांसद विधायक राणा दंपत्ति को बड़ा झटका लगा है। उनका एक भी प्रत्याशी चुनाव में नहीं जीता है। वहीं अब इसको लेकर ठाकुर ने राणा दंपत्ति पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "हनुमान चालीसा का दुरुपयोग करने वालों को किसानों ने सिखाया सबक।"

चुनावी परिणाम के बाद पत्रकरो से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, “हनुमान चालीसा का गलत इस्तेमाल करने वाले राणा दंपत्ति को किसानों ने सबक सिखाया। राणा दंपत्ति ने चांदी के सिक्के बांटे, पैसे बाटें लेकिन मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। यह जनशक्ति पर धनबल की जीत है।” उन्होंने कहा, “राजनीति के लिए हनुमान चालीसा का दुरूपयोग करने वाले जिले के नौटंकी नेताओं को मतदाताओं ने तमाचा जड़ दिया है।”

पूर्व मंत्री ने कहा, “अमरावती, तिवास, मोर्शी, चंदूर रेलवे और अंजनगांव सुरजी कृषि उत्पाद बाजार समिति के चुनाव में किसानों और अन्य बुद्धिमान मतदाताओं ने कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की महा विकास अघाड़ी सरकार को स्पष्ट वोट दिया है।” उन्होंने कहा, “शिंदे-फडणवीस सरकार की जिले की सैकड़ों सहकारी समितियों को खत्म कर सहकारी क्षेत्र को तबाह करने की कोशिश पूरी तरह विफल रही है। मतदाताओं को भी लगा कि हम किसानों के लिए लड़ते हैं। इस जीत का मतलब है कि वे अब भी मजबूती से हमारे पीछे खड़े हैं।”

यह भी पढ़ें: 

  • अमरावती बाजार समिति पर यशोमति ठाकुर के पैनल का कब्ज़ा, राणा दंपत्ति को लगा बड़ा झटका