logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती शहर में 36 दिन में 100 डेंगू पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल


अमरावती: जिला एवं नगर स्वच्छता विभाग की लापरवाही के कारण शहर में 8 माह में कुल 126 और पिछले 16 दिनों में 100 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आठ महीने में 135 और 1 जनवरी से 5 सितंबर तक कुल 261 पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है।

शहर की सफाई के लिए करीब 40 करोड़ का ठेका दिया गया था। परंतु, साफ-सफाई के साथ-साथ धुलाई, छिड़काव भी आवश्यकतानुसार नहीं किया जाता है। दरअसल, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए नियमित छिड़काव जरूरी है। नगर पालिकाओं ने स्वच्छता ठेके देते समय भी इन नियमों और शर्तों का उल्लेख किया है। इसके बावजूद फ्यूमिगेशन और छिड़काव की अनदेखी के कारण शहर में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, इस पर शहरवासियों ने आक्रोश जताया है।

पिछले आठ महीनों में जिले में 1491 संदिग्ध मामलों में से 261 डेंगू के मामले पाए गए। मलेरिया, चिकनगुनिया से ज्यादा डेंगू इस समय शहरवासियों को परेशान कर रहा है। पिछले आठ माह में जिले में मलेरिया के 22, शहर में 2 और चिकनगुनिया के जिले में 125 और शहर में 31 मरीज मिल चुके हैं।

हालांकि, डेंगू के मरीज तेजी से बढ़े हैं, जिले के 261 में से 126 मामले शहर में मिले है। इसमें भी पिछले 36 दिनों में डेंगू के 100 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं और फिलहाल 10 से ज्यादा मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।