logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती एसटी संभाग में 11 बसें कबाड़ घोषित, मांगी गई 171 नई बसों में से मिली केवल 20


अमरावती: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन के अमरावती संभागीय कार्यालय ने 15 वर्षों से अधिक समय से सेवा में रहीं 11 बसों को कबाड़ घोषित कर दिया है और उनका परिचालन बंद कर दिया है। डिविजनल कंट्रोलर नीलेश बेलसरे ने बताया कि अब ये कबाड़ बसें सड़क पर नहीं चलेंगी। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में कुछ और बसें स्क्रैप की गई जाएंगी।

23 दिसंबर तक 15 साल से अधिक समय से चल रही एसटी बसों को सूचीबद्ध कर उनका परिचालन बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई बसों के फेरे भी कम करने पड़े हैं। बसों की कमी को पूरा करने के लिए अमरावती मंडल ने एसटी निगम से 171 नई बसों की मांग की है। जिसमें से अब तक केवल 20 नई बसें ही अमरावती मंडल को मिली हैं।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसें पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन में बस का इंतजार करना पड़ता है। शेष बसों की मांग शीघ्र पूरी करने की मांग की गई है।