logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

12th Board Results: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, अमरावती विभाग में 92.75 प्रतिशत बच्चे हुए पास


अमरावती: अमरावती संभाग की हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा यानी बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं विभाग की बात करें तो यहां 92.75 प्रतिशत रहा है। राज्य के नौ मंडल बोर्डों में उत्तीर्ण प्रतिशत में चौथे स्थान पर ह। हालांकि, पिछले साल अमरावती संभाग का रिजल्ट 96.34 फीसदी था, लेकिन इस साल 3.59 फीसदी की गिरावट आई है।

ज्ञात हो कि, मार्च 2023 में हुई 12वीं कक्षा की हुई थी। इस परीक्षा में अमरावती मंडल से कुल 1 लाख 39 हजार 769 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं 1 लाख 38 हजार 564 छात्रों ने परीक्षा दी थी। कुल 1 लाख 28 हजार 521 छात्र पास हुए हैं। पास प्रतिशत 92.75 है। अमरावती विभाग का रिजल्ट साइंस में 98.14 फीसदी, आर्ट्स में 86.64 फीसदी, कॉमर्स में 93.25 फीसदी और बिजनेस में 85.10 फीसदी रहा है।

इस साल भी पास करने के मामले में लड़कियों ने बाजी मारी है। अमरावती मंडल से कुल 64 हजार 364 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई, जिनमें से 61 हजार 42 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। यह अनुपात 94.83 फीसदी है, जबकि 74 हजार 200 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 67 हजार 479 बच्चे पास हुए हैं, पास प्रतिशत 90.94 है।