logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

आज से 12वीं की परीक्षाएं शुरू, परीक्षा केंद्र पर ड्रोन कैमरे से रहेगी नजर


अमरावती: आज मंगलवार से 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। अमरावती संभाग के 5 जिलों अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल और वाशिम के 1 लाख 52 हजार 982 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। यह परीक्षा विभाग के 542 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है।

परीक्षा अवधि के दौरान भयमुक्त एवं नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 9 उड़नदस्ते नियुक्त किए गए हैं। इन टीमों में संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, संभागीय उप शिक्षा निदेशक, शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य के साथ-साथ शिक्षा विभाग की महिला अधिकारियों का अलग से महिला उड़नदस्ता भी शामिल होगा।

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसलिए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री का प्रयोग न करें और ईमानदारी से परीक्षा का सामना करें। परीक्षा केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है।

परीक्षा केन्द्र से पांच सौ मीटर बाहर जेरॉक्स सेंटर बंद रहेगा। प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए हर संभव तैयारियां कर ली हैं। यह सुनिश्चित करने का ध्यान रखा जा रहा है कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।