logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

बारिश से 1300 हेक्टेयर फसल प्रभावित, अरहर, कपास, सोयाबीन को सबसे अधिक नुकसान


अमरावती: कृषि विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में तीन दिनों तक हुई बारिश से करीब 1233 हेक्टेयर भूमि को नुकसान हुआ है. इसमें अमरावती, चांदूर रेलवे, धामनगांव, अचलपुर, चिखलदरा, दर्यापुर और चांदुर बाजार तहसील में तुअर, कपास और सोयाबीन को नुकसान हुआ है.

इसके अलावा नदियों और नहरों में आई बाढ़ के कारण किनारे की 430 हेक्टेयर खेती बह गई है. इसमें सबसे ज्यादा 595 हेक्टेयर में सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है. अमरावती तहसील में 89 हेक्टेयर, धामनगांव में 50 हेक्टेयर, चिखलदरा में 20 हेक्टेयर और चांदुर बाजार तहसील में 46 हेक्टेयर शामिल है. इसके अलावा 147 हेक्टेयर कपास, 58 हेक्टेयर अरहर, 4 हेक्टेयर ज्वार और 1 हेक्टेयर मक्के की फसल के नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट है.

अमरावती तहसील में 158 हेक्टेयर, चांदूर रेलवे में 35, धामनगांव में 95, अचलपुर में 430, चिखलदरा में 48, दर्यापुर में 355 और चांदूर बाजार में 110 हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा है. इस आपदा में अचलपुर की 430 हेक्टेयर खेती बर्बाद हो गई है. बताया गया है कि अभी तक इस प्रभावित क्षेत्र का पंचनामा शुरू नहीं हुआ है.