logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जनवरी से अगस्त तक आठ महीनों में 180 किसानों ने की आत्महत्या


अमरावती: लगातार प्राकृतिक आपदाएँ, कृषि उत्पादन में गिरावट, उपज की कम कीमत, बारिश, ऋण जैसी समस्याओं के चलते, खरीफ सीजन के साढ़े तीन माह के दौरान जिले में 55 किसानों ने आत्महत्या कर ली। इनमें जून में 18, जुलाई में 19, अगस्त में 18 आत्महत्याएं हुईं।

साल 2024 का ख़रीफ़ सीज़न आधा ख़त्म हो चुका है। इसमें मूंग, उड़द, सोयाबीन आदि फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। अब केवल कपास और अरहर की फसलें बची हैं। ये दोनों फसलें आज 60 प्रतिशत बर्बादी हो गई हैं। संतरा किसानों की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है।

तहसील में जनवरी से अगस्त तक आठ महीनों में 180 किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसमें सितंबर में हुई किसानों की आत्महत्याएं शामिल नहीं हैं। इनमें से केवल 65 आत्महत्याएँ सरकारी सहायता के लिए पात्र थीं। पात्र में से 49 आत्महत्या करने वाले किसान परिवारों को सहायता दी जा चुकी है। आत्महत्या के 82 मामले लंबित हैं, जबकि 33 मामले अपात्र घोषित किये गये हैं।