logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मौसम की बेरुखी से संकट में 1990 गांव, जिलाधिकारी ने नुकसान का किया एलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा


अमरावती: औसत से 31 प्रतिशत कम वर्षा के बाद खरीफ के समय अगस्त में लंबे समय तक बारिश हुई। औसत से कम बारिश के कारण अरहर, कपास और सोयाबीन को व्यापक नुकसान हुआ। इस पृष्ठभूमि में, जिला कलेक्टर सौरभ कटियार ने शुक्रवार को सभी 14 तहसीलों यानी 1990 गांवों में खरीफ की अंतिम 47 प्रतिशत नुकसान की घोषणा की, जिससे खरीफ सीजन में के सूखे पर मुहर लग गई है।

इससे प्रभावित गांवों को आठ तरह की रियायतें मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जिले में सूखे जैसी स्थिति होने से किसानों ने 'एनडीआरएफ' की सरकारी सहायता के साथ-साथ फसल बीमा का लाभ भी दिए जाने की मांग की है।

इस साल ख़रीफ़ मानसून में तीन सप्ताह की देरी हुई, इसलिए बुआई में एक महीने की देरी हुई। फिर जुलाई में 24 मंडलों में भारी बारिश हुई. किसान इससे उबर नहीं पा रहे हैं, अगस्त माह में 21 से 25 दिन बारिश होने से फसलों की बढ़वार रुक गयी और कीट व बीमारियों का प्रकोप हो गया. इससे औसत उत्पादन घटेगा, इसलिए कलेक्टर कटियार ने 41 राजस्व मंडलों में फसल बीमा की अधिसूचना जारी कर दी है.