logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चिखलदरा के पास 2 दुपहिया वाहनों में टक्कर, हादसे में एक युवती और युवक की मौत


अमरावती: जिले के चिखलदरा के पास २ दुपहिया वाहनों  के बीच टक्कर हो गई।  इस हादसे में एक युवती और युवक की मौत हो गई। जबकि 2  गंभीर रूप से घायल हुए है।  

अमरावती निवासी मृणाल ढगे अपने दोस्तों के साथ चिखलदरा घूमने गई थीं। मौज-मस्ती के बाद जब वे वापस अमरावती लौट रहे थे, तभी चिखलदरा-परतवाड़ा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी दुपहिया की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में मृणाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक की भी जान चली गई।

इस घटना में मृणाल के दो अन्य दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को निजी एंबुलेंस से जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुर्घटना ने स्थानीय निवासियों में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया है। पुलिस ने सड़क पर यातायात सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।