logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती शहर में दो घंटे में हुई 20 मिमी बारिश, सड़कों पर जगह-जगह भरा पानी


अमरावती: शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शहर में जोरदार बारिश हुई और महज दो घंटे में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बात की जानकारी मौसम वैज्ञानिक प्रो अनिल बंड ने दी।

पिछले चार-पांच दिनों से बारिश हो रही थी। सुबह से ही मौसम खुला था लेकिन दोपहर तीन बजे से अचानक मौसम बदला और साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई। शाम 6 बजे बारिश रुकी। इस बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से शनिवार से शहर और जिले में बारिश की तीव्रता बढ़ जायेगी। यह बारिश तीन सितंबर तक सार्वभौमिक रहने की संभावना है।