logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गोल्डन फाइबर कंपनी के 200 कर्मचारियों को पानी पीने से हुई विषबाधा


अमरावती: एमआईडीसी में गोल्डन फाइबर नामक कंपनी में रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब सामान्य शिफ्ट में काम कर रहे दो 200 से अधिक कर्मचारियों को पानी पीने से विषबाधा हो गई। ऐसा होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय मेडिकल टीम को बुलाया और पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात पर प्रबंधन कर्मचारी जे एस रावत ने कहा कि अगर प्रभावित कर्मचारी अस्पताल जाते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद कई कई कमर्चारी अस्पताल नहीं गए। मनसे के पप्पू पाटिल को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत नंदगांव पेठ पुलिस को ले लिया और उसके बाद कंपनी के श्रमिकों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।

गोल्डन फाइबर एक धागा बनाने वाली कंपनी है और यहां 700 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। रविवार को सुबह 9 बजे से पांच बजे की शिफ्ट में 250 कर्मचारी काम में शामिल हुए। काम पर आने से पहले सभी महिला-पुरुष कर्मियों ने कंपनी की कैंटीन में नाश्ता करने के बाद पानी पिया और कुछ ही देर में सभी उल्टी, जी मिचलाने और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक रवि राणा, प्रहार पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटू महाराज वासु, महानगर प्रमुख बंटी रामटेके ने भी जिला सामान्य अस्पताल का दौरा किया और मरीजों से उनका हालचाल जाना। मरीजों का ठीक से इलाज करने और उन्हें अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश वानखड़े ने जिला सामान्य अस्पताल प्रशासन को दिया। 

पप्पू पाटिल की पहल पर गोल्डन फाइबर में प्रभावित श्रमिकों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के प्रबंधन में काम करने वाले जे एस रावत और मंगेश घोडे ने कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की कि वो अस्पताल में भर्ती न हों। इसके चलते युवा स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगेश घोडे की जिला सामान्य अस्पताल परिसर में धुलाई कर दी।