logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिला परिषद स्कूल के 22 छात्रों को हुई विषबाधा, मोर्शी के अडगाव की घटना


अमरावती: रविवार को मोर्शी तहसील के अडगाव में जिला परिषद प्राइमरी स्कूल के लगभग 20 से 22 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इस घटना से गांव में हंगामा मच गया। अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

जिला परिषद प्राइमरी स्कूल अडगाव में स्थित है। यहां गांव के 80 छात्र कक्षा 1 से 4 तक पढ़ते हैं। इसमें 6 से 10 साल की उम्र के छात्र शामिल हैं। इस स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। 

रविवार को गाँव के विद्यार्थी प्रतिदिन की तरह विद्यालय गये तो उन्हें दैनिक पोषाहार के रूप में खिचड़ी एवं मोट दिया गया। दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद सभी छात्र अपने घर लौट गये। लेकिन रात 11 बजे से उन्हें दस्त और उल्टी होने लगी। अभिभावक उन्हें अस्पताल लेकर गए। 

इस घटना की जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी आसोले को दी गई। उन्होंने तुरंत तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश जयसवाल और विचोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को मौके पर भेजा। फिलहाल बच्चों का इलाज चल रहा है।