logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Police Station Pathrav: 27 आरोपियों की हुई पहचान, क्षेत्र में सार्वजनिक समारोहों पर रोक, हाई अलर्ट पर पुलिस विभाग


अमरावती: गाजियाबाद के यति नरसिम्हानंद सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर 4 अक्टूबर की रात विशेष समुदाय द्वारा थाने पर पथराव में शामिल 1200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 27 लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है।   

भीड़ ने नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर पथराव किया था, जिसमें 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस संबंध में नागपुरी गेट पुलिस ने 1200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से 27 की पहचान कर ली गई है। इलाके में भारी तनाव के चलते सीपी रेड्डी ने नागपुरीगेट इलाके में भीड़ पर प्रतिबंध लगा दिया है। अन्य थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, पुलिस की विभिन्न टीमों ने युद्धस्तर पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा यह धरपकड़ अभियान कम से कम एक माह तक चलाया जायेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, गोपनीय सूत्रों के जरिए पथराव में शामिल लोगों का पता लगा रही है। इस घटना के चलते पुलिस आयुक्त ने नागपुरी गेट इलाके में 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया था। लेकिन अब यह प्रतिबंध आठ दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा।