logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती सर्कल में 33 हजार बिजली कनेक्शन, उपभोक्ताओं को तुरंत बिजली कनेक्शन देने को तैयार


अमरावती: महावितरण 'ईज ऑफ लिविंग' के तहत नए ग्राहकों को तत्काल बिजली कनेक्शन दे रहा है। इसके अनुसार अप्रैल से 15 जनवरी तक साढ़े नौ माह की अवधि में मंडल में घरेलू, औद्योगिक, कृषि-व्यावसायिक आदि विभिन्न श्रेणियों के 33 हजार 271 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिया गया है।

सरकार ने नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' की अवधारणा पेश की है। इसमें निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति शामिल है। महावितरण के प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्रा द्वारा दिए गए निर्देशों और विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित कार्रवाई मानकों के अनुसार नए बिजली कनेक्शन, निर्धारित समय के भीतर निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित उपभोक्ता शिकायतों के प्राथमिकता निवारण पर जोर दिया गया है।

महावितरण के अमरावती सर्कल के अंतर्गत यवतमाल और अमरावती यह दो जिले शामिल हैं। अत: नये बिजली कनेक्शन में अमरावती जिले के 18 हजार 666 उपभोक्ता शामिल हैं। यवतमाल जिले में 14 हजार 605 उपभोक्ता शामिल होने की जानकारी महावितरण कार्यालय ने दी है।