logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में बीज, खाद की कालाबाजारी पर 40 निरीक्षकों की नजर, 458 खाद, बीज के नमूनों की जांच


अमरावती: कृषि विभाग ने अमरावती जिले में बीज और उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। इन टीमों पर नजर रखने के लिए जिला और तहसील स्तर पर 40 कृषि निरीक्षक को नियुक्त किए गए हैं। जून के अंत तक, 692 प्रविष्टियों के नमूने निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण किया गया। इनमें से 4 लाइसेंस धारकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही कृषि विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कोई किसान ठगे नहीं जाएं। इसी प्रकार, जिले में बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री में अनियमितताओं और गुणवत्ता की जाँच और इसके अलावा कृषि सेवा केंद्र संचालकों द्वारा किसानों को धोखा दिए जाने की भी शिकायतें मिली हैं। इसी के चलते जिला कृषि अधीक्षक के आदेश पर जिले में जून माह के अंत तक 692 के सैंपल जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

इसके लिए कृषि विभाग की ओर से कुल 40 निरीक्षक, तहसील स्तर पर 14 कृषि अधिकारी, पंचायत समिति के 14 कृषि अधिकारी, उपविभागीय स्तर पर 6 और जिला स्तर पर 6 कृषि अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन निरीक्षकों को कृषि सेवा केंद्र पर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की जांच का आदेश दिया गया। 

इनमें 40 प्रविष्टियों के नमूनों की जांच में 36 लाइसेंस धारकों में अनियमितताएं पाई गईं। इसके चलते कुछ के लाइसेंस रद्द किये गये, कुछ के निलंबित और कुछ को चेतावनी दी गई है।