logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय का 41वां दीक्षांत समारोह, हर्षाली हटवार ने छह स्वर्ण पदक जीत हासिल किया प्रथम स्थान


अमरावती: महाराष्ट्र के राज्यपाल और कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने अमरावती में संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई, संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर डॉ. मिलिंद बारहाते,प्र कुलगुरु डॉ महेंद्र ढोरे, प्रबंधन, सीनेट और अकादमिक परिषद के सदस्य, विश्वविद्यालय के अधिकारी और छात्र उपस्थित रहे। इस दीक्षांत समारोह में 38 हजार 305 अभ्यर्थियों को डिग्री तथा 238 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान इस गए।

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण गवई ने स्नातक छात्रों से कहा कि आज आपके जीवन का बहुत महत्वपूर्ण क्षण है। यह क्षण आपकी कड़ी मेहनत, आपकी दृढ़ता और आपके सपनों की विजय है। इस पवित्र मंच से आपको बधाई देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। स्नातक समारोह न केवल शैक्षिक यात्रा के अंत का प्रतीक है, बल्कि नई जिम्मेदारियों, अवसरों और चुनौतियों के द्वार भी खोलता है। अब से अपने ज्ञान का उपयोग अपनी और समाज की भलाई के लिए कैसे करना है यह आपका निर्णय होगा। संत गाडगे बाबा के विचार और समाज सेवा में उनका योगदान आपके लिए प्रेरणा बन सकता है.

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मेधावी छात्रों को 122 स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक और 24 नकद पुरस्कार सहित कुल 168 पुरस्कार वितरित किए। इसमें भी लड़कियों ने बाजी मारी है. हर्षाली हटवार इस साल अमरावती यूनिवर्सिटी से प्रथम स्थान हासिल कर छह गोल्ड मेडल जीतने वाली विजेता बनी हैं।