logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती जिले में रबी की 60 प्रतिशत बुआई हुई पूरी, करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में बुआई की योजना


अमरावती: कृषि विभाग की ओर से अमरावती जिले में खरीफ के बाद औसतन 1 लाख 48 हजार 879 हेक्टेयर में रबी की बुआई की योजना बनाई गई है। अब तक 82 हजार 233 हेक्टेयर यानि 60 फीसदी बुआई पूरी हो चुकी है।

पिछले वर्ष 1 लाख 61 हजार 453 हेक्टेयर में बुआई हुई थी। कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन की योजना बनायी गई है। 1 लाख 48 हजार हेक्टेयर में रबी सीजन की खेती होगी। इनमें से 82 हजार 233 हेक्टेयर में बुआई पूरी हो चुकी है। 

पिछले साल चने के मिले अच्छे दाम को देखते हुए किसानों का रुझान इस साल भी चने की फसल की ओर है। ऐसे में अनुमान है कि चने की फसल अधिकतम 65 हजार 972 हेक्टेयर में बोई जाएगी। इसके अलावा रबी मौसम में गेहूं, ज्वार, मक्का, सरसों, कुसुम, तिल, अलसी, सूरजमुखी जैसी फसलों की खेती की जा रही है। खरीफ सीजन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसान अब रबी में प्रयास करेंगे।

बिजली की चिंता 

भारी बारिश से खरीप में फसलें नष्ट हो गईं थीं। नदी के किनारे के खेतों की फसलें बह गईं। खेत झील में तब्दील होने से फसलें जल गईं। रबी सीजन में जहां इससे उबरने की कोशिश की जा रही है, वहीं बिजली कंपनी प्रबंधन ने किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। फसल की सिंचाई पूरी होने से पहले ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में रबी फसल भी खतरे में पड़ने की आशंका बढ़ गयी है। किसानों को चिंता है कि बिजली कब चली जाए, इसका कोई ठिकाना नहीं है।