logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती जिले में पानी की कमी के साये में 707 गांव, निवारण के लिए 17 करोड़ 37 लाख की योजना तैयार


अमरावती: जिले में इस साल भी लगभग 707 गांव पानी की कमी के साये में हैं. 14 तहसील में इस कमी को दूर करने के उपाय सुझाये गए हैं. इसी के तहत जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने पानी की कमी को लेकर 17 करोड़ 37 लाख 99 हजार रुपये की योजना तैयार की है.

योजना को अनुमोदन हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया. कलेक्टर ने इस योजना पर मुहर लगा दी है. अब अभावग्रस्त कार्यों को करने का रास्ता साफ हो गया है. इस वर्ष 483 निजी कुओं का अधिग्रहण प्रस्तावित है. नल योजनाओं की विशेष मरम्मत, नये कुओं की खुदाई, अनुपूरक नल योजनाएं, बंद हैंडपंपों की मरम्मत आदि की योजना बनाई जायेगी.

इसमें 29 गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति, 202 गांवों में नल योजनाओं की मरम्मत, 483 गांवों में निजी कुओं का अधिग्रहण और 291 नए विंध्य कुओं का अधिग्रहण करने के लिए 17 करोड़ 37 लाख की योजना तैयार की गई है. कलेक्टर सौरभ कटियार ने इसकी मंजूरी दे दी है.