logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में 53 परियोजनाओं में 778.45 जल, अपर वर्धा बांध 96% भरा, संतोषजनक बारिश से जिले में पानी की चिंता हुई कम


अमरावती: जिले में संतोषजनक वर्षा होने से यह प्रतीत हो रहा है कि जिले में पानी की समस्या दूर हो गई है। सबसे बड़ी अपर वर्धा परियोजना सहित अन्य 52 बांधों में जल भंडारण में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

इन सभी परियोजनाओं में वर्तमान में 778.45 दलघमी जल भंडारण है, जो कुल भंडारण का 82.61 प्रतिशत है। भविष्य में जल भण्डारण में और वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले साल मानसून सीजन में भारी बारिश हुई थी. कुछ दिनों के ब्रेक के बाद फिर अच्छी बारिश हुई। इसके कारण अमरावती जिले के बांधों और झीलों में प्रचुर भंडारण उपलब्ध था। हालाँकि, जैसे-जैसे भीषण गर्मी असहनीय होती गई, पानी की माँग बढ़ गई।

जिले के कुछ तहसीलों में पानी की कमी के कारण टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई। जिले में मध्यम, लघु एवं बड़े आकार की 53 परियोजनाएँ हैं तथा इन बाँधों की भंडारण क्षमता 1086.74 है।

देखें वीडियो: